Breaking News

राजसमन्द / चिरंजीवी पॉलिसी रिन्यू एवं रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथी अब 7 मई

चिरंजीवी पॉलिसी रिन्यू एवं रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथी अब 7 मई
Rajsamand today May 01, 2022 08:37 PM IST

राजसमंद, 1 मई। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य  बीमा योजना जिनकी पॉलिसी अवधी 1 मई को समाप्त हो गई है, उनको चिंता करने की आवश्यकता नही है। पहले 30 अप्रेल तक ही पॉलिसी रिन्यू एवं रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथी थी। जिसे अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशो पर बढ़कर 7 अप्रेल कर दी गई है।  यह जानकारी सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया की योजनान्तर्गत नजदीकी ईमित्र केन्द्र के माध्यम से अथवा स्वयं चिरंजीवी पोर्टल के माध्यम से 850 रूपयें जमा करवाकर वर्षभर योजना से सम्बद्ध 700 से अधिक प्राईवेट  एवं सरकारी चिकित्सा संस्थानो में 10 लाख रूपयें तक की निःशुल्क चिकित्सा सेवायें ले सकते है।
योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में पात्र परिवारो, सामाजिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 के अलावा लघु सिमांत किसान, संविदाकर्मीयों, कोविड असहायो को भी पॉलिसी रिन्यू करवानी होगी।इनसे किसी प्रकार की प्रीमियम राशि नही ली जायेगी। 

 

RELATED NEWS