Breaking News

राजसमन्द / नगर परिषद के नए भवन का हुआ उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी, जिला प्रभारी मंत्री आंजना ने किया उद्घाटन सभी लोगों को मिले विकास कायोर्ं का लाभ -विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी

नगर परिषद के नए भवन का हुआ उद्घाटन  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी, जिला प्रभारी मंत्री आंजना ने किया उद्घाटन  सभी लोगों को मिले विकास  कायोर्ं का लाभ      -विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi December 28, 2020 07:11 PM IST

विकास को समर्पित व प्रतिबद्ध राज्य सरकार

-जिला प्रभारी मंत्री आंजना

    राजसमन्द 28 दिसम्बर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि विकास के कायोर्ं का लाभ सभी लोगों को मिलना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों का समान रूप से संतुलित एवं समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में प्रयासरत है, कि राज्य के सभी क्षेत्रें में संतुलित विकास कार्य हो सके।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी आज सोमवार को वर्चुअल रुप से जिले के नए नगर परिषद भवन व कांकरोली बस स्टेण्ड स्थित आधुनिक शौचालय निर्माण कार्य, नौ चोकी परल पर विकास कार्य, एरिगेशनपाल स्थित आधुनिक शौचालय कार्य के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित अतिथियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारियों का इसमें सकारात्मक सहयोग है। जिससे जिले व अन्य क्षेत्रें का उचित रूप से विकास हो सके।

    इस अवसर पर नए भवन के लोकार्पण समारोह में जिला प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि राज्य सरकार विकास कायोर्ं को प्राथमिकता व प्रतिबद्धता के साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारा जिला भी इस मामले में पीछे नहीं रहेगा। जिले में सभी प्रकार के हरसंभव विकास करने के प्रयास किए जाएंगे।

    इस अवसर पर राजसमन्द सांसद दीया कुमारी ने भी कार्यक्रम को वर्चुअल रुप से संबोधित किया।

    इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, सभापति सुरेश पालीवाल, उपसभापति, नेता प्रतिपक्ष प्रतिपक्ष अशोक टांक, राजसमन्द एसडीएम सुशील कुमार, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, समाजसेवी देवकीनन्दन गुर्जर, नगर परिषद कार्यालय के कार्मिक,  सभी पार्षद जिसमें शारदा कुमावत, नारायण लाल सुथार, रेखा गाडरी, देविका निष्कलंक, विजय कुमार जैन, जया माली, अमित कावड़िया, राजकुमार पहाड़ियां, मोहनलाल कुमावत, खुशकमल कुमावत, जगदीश चंद्र पालीवाल, नंदकिशोर कुमावत, लक्ष्मी कुंवर चुंडावत, शिशुपाल चौधरी, कुलदीप पुर्बिया, राजेश पालीवाल, भुरालाल कुमावत, दीपक शर्मा, ललिता कुमावत, पारस देवी, प्रकाश गमेती, हेमेंद्र गुर्जर, कुशलेंद्र दाधीच, रोहित पंचोली, राजकुमारी पालीवाल, नीलोफर बानो, हेमंत रजक, सुनीता धोबी, रवी गर्ग, बृजेश पालीवाल, हिम्मत कुमार मेहता, सीमा खत्री व मनोनीत पार्षद चंचल नंदवाना, सुरेश डिंडोरिया, अख्तर खान, मंजू बड़ोला एवं कैलाश कुमावत सहित समाजसेवी पीरु खींची, कुलदीप शर्मा तथा बहादूर सिंह चारण उपस्थित थे।

RELATED NEWS