इन दिनों चल रहे कोरोनावायरस की वजह से गुजरात ,महाराष्ट्र से आ रहे लोगों को भोजन पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान केलवा थाना के अधिकारी लाल सिंह द्वारा केलवा थाने के पास गाड़ियों में जा रहे लोगों को कोरोनावायरस के बारे में जानकारी देकर व बाहर से आए हुए लोगों को जांच करवा कर घर में रहने की सलाह देकर उन्हें भोजन पैकेट बाटे केलवा उपसरपंच रामलाल तेली व समाजसेवी सुख लाल तेली की ओर से 500 भोजन पैकेट वितरित किए गए।
नेशनल हाईवे पर आने वाले राहगीरों को भोजन पैकेट दिए गए।इस दौरान केलवा थाना अधिकारी लाल सिंह,उपसरपंच रामलाल तेली,सुख लाल तेली,हेमराज तेली,लक्ष्मण सांखला,शिवलाल तेली,नरेश तेली,सानिध्य पालीवाल,लवेश तेली,नारायण तेली,लालू राम सिंधल आदि उपस्थित रहे।


