Breaking News

राजसमन्द / पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही व पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने को लेकर दिया ज्ञापन

पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही  व पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने को लेकर दिया ज्ञापन
Rajsamand today ✍️✍️ November 18, 2024 02:57 PM IST

राजसमंद :राजस्थान में पिछले कुछ दिन पहले टोंक जिले के अलीगढ़ गांव में सड़क अवरोध कर प्रदर्शन कर रहे लोगों व डॉ किरोड़ी लाल मीना के उन्हें सम्बोधन के दौरान पीटीआई के स्थानीय संवाददाता अजित सिंह शेखावत व उनके कैमरामैन धर्मेंद्र पर जानलेवा हमला किया गया। जिसको लेकर आज राजसमंद जिले के आईएफडब्लूयु जे राजसमंद अध्यक्ष तरुण जोशी के नेतृत्व में राजसमंद टीम द्वारा राजसमंद उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता को ज्ञापन सौपा ज्ञापन में बताया कि टोंक जिले के अलीगढ़ गांव में सड़क अवरोध कर प्रदर्शन कर रहे लोगों व तथा वहां डॉ किरोड़ी लाल मीना के उन्हें सम्बोधन के दौरान पीटीआई के स्थानीय संवाददाता अजित सिंह शेखावत व उनके कैमरामैन धर्मेंद्र पर जानलेवा हमला किया गया।इस सुनियोजित ढंग से किए गए हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई और उनके कैमरे और माइक तोड़ दिए गए। उसके पश्चात कैमरे को जला भी दिया गया। जैसे तैसे दोनों ने डॉ किरोड़ी लाल मीना से सुरक्षा की गुहार लगाई जब तक उन्हें उन्मादी भीड़ में सम्मिलित अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से बचाया जाता है तब तक गंभीर चोटें लगने से वह वहीं गिर पड़े। बमुश्किल उनकी जान बच पाई।इस निंदनीय जानलेवा हमले को लेकर पत्रकारों में जबरदस्त रोष है।आई एफ डब्ल्यू जे संगठन जो देश का प्रथम एवं अग्रणी पत्रकार संगठन हैं, साथ-ही-साथराजस्थान प्रदेश का भी सबसे विस्तृत इकाइयों वाला एकमात्र पत्रकार संगठन भी। इसके द्वारा लगातार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग विगत आठ वर्षों से उठाई जा रही है।संगठन द्वारा पत्रकारों की इस प्रमुख मांग को लेकर विगत सरकार के समय दो बार पत्रकारों द्वाराविधानसभा का घेराव भी किया गया था।टोंक के घटनाक्रम में दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिशानिर्देश जारी कराए साथ ही आई एफ डब्ल्यू जे संगठन के प्रतिनिधियों को अपना अमूल्य समय प्रदान करें ताकि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू सहित अन्य मुद्दों को आप महोदय के समक्ष प्रत्यक्ष रखा जा सके, ज्ञापन देने के दौरान राजसमंद से हेमंत दाधीच,हस्तीमल साहू,प्रदीप सोलंकी, सुरेश बागोरा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे

RELATED NEWS