Breaking News

राजसमन्द / पीड़ित परिवार ने लगाए एसपी से गुहार दबंगों ने लगाई घर में आग

पीड़ित परिवार ने लगाए एसपी से गुहार दबंगों ने लगाई घर में आग
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi June 15, 2021 10:27 PM IST

राजसमंद के आमेट थानाक्षैत्र की दोवड पंचायत के डिंगरोल गांव मे कुछ दबंगों ने बीती रात मकान के चारों तरफ केरोसिन डालकर आग लगा दी।इस दौरान पीडित गणेश वागरिया का पूरा परिवार अन्दर सो रहा था। आग की लपटें देखकर परिवार बाहर की तरफ भागा और जान बचायी।लेकिन गरीब परिवार का बचा कुचा सामान भी जलकर राख हो गया।पीडित ने राजसमंद एसपी से गुहार लगायी और न्याय की मांग की है।एस पी निर्देश पर आमेट थाने पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया है।पीडित ने बताया की वह अपने परिवार के साथ इस स्थान पर पिछले पंद्रह साल से रह रहा है।उसी के पीछे कुछ दबंग लोगों की कृषि भूमि है।ये लोग दादागिरी के बल पर परिवार को यहां से हटाना चाहते है।इसीलिये आये दिन मारपीट और तोडफोड करते रहते है।

 

इस संबध मे पंचायत के सरपंच रतनसिंह का कहना है कि कल वे यहां मौजूद नही थे।जिससे उन्हे घटना की जानकारी नही है लेकिन फोन पर आज घटना की सूचना मिली थी।इसके अलावा यह जमीन पंचायत की चारागाह जमीन है जहां दोनों पक्षों ने अवैध कब्जा कर रखा है।जिसे पंचायत द्वारा शीघ्र ही हटा दिया जायेगा।बरहाल पीडित परिवार का कहना है कि वे दबंगो के डर से घर मे छिपने को मजबूर है।

RELATED NEWS