Breaking News

राजसमन्द / श्रीराम मंदिर के लिये निधी संग्रहण का कार्य आज पूरे जिले मे एक साथ शुरु

श्रीराम मंदिर के लिये निधी संग्रहण का कार्य आज पूरे जिले मे एक साथ शुरु
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi January 15, 2021 10:21 PM IST

अयोध्या मे बनने वाले जनजन की आस्था के केन्द्र भव्य श्रीराम मंदिर के लिये निधी संग्रहण का कार्य आज पूरे जिले मे एक साथ शुरु किया गया।राजसमंद जिला मुख्यालय पर विद्या निकेतन परिसर मे आज से इसका विधीवत आगाज हुआ। इस मौके पर संतों की मौजूदगी मे चित्तौडगढ प्रांत के प्रमुख फतहचंद श्यामसुखा,जिले के प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी के अलावा हिन्दू समाज के प्रमुख लोग और भामाशाह मौजूद रहे। मंच पर श्रीराम वंदना के बाद कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिसमे संतों और संगठन के पदाधिकारीयों ने इस पुण्यकार्य मे अपनी सामर्थ के अनुसार सहयोग करने और दान करने की अपील की। उन्होने कहा कि मिशन का लक्ष्य रकम से नही है बल्कि हर हिन्दू परिवार के भावनात्मक जुडाव से है ताकि हर कोई व्यक्ति की भावनाएं श्रीराम और इस भव्य मंदिर से जुड सके।

RELATED NEWS