राजसमंद के चारभुजा थानाक्षैत्र के अमरतिया गांव मे कल शाम हुई मावट और तेज बिजली के दौरान एक युवक पर बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पंहुची और हालात का जायजा लेने के बाद शव कब्जे मे लेकर चारभुजा सीएससी की मोर्चरी मे रखवाया। राजस्व विभाग के कर्मचारीयों ने मौका मुआयना करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक अपने मवेशी लेकर अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान बारिश शुरु हो गयी और बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिसिया कार्यवाही के दौरान सोशियल डिस्टेंसिंग और वायरस संक्रमण का भी पूरा ध्यान रखा गया।

