Breaking News

राजसमन्द / राजसमन्द में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है – गौड़

राजसमन्द में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है – गौड़
Rajsamand today June 10, 2022 09:16 PM IST

राजसमन्द। राजसमन्द जिले में प्रतिभओं की कोई कमी नहीं है सिर्फ इनको एक अवसर की तलाश रहती है । मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में देश ने विश्व मे बहुत बड़ा नाम किया है जिसमे देश की प्रतिभा भी झलकी है अब समय आ गया है कि देश की प्रतिभाओं को आगे लाने का हम सभी को यह कार्य करना होगा जिससे वो सभी प्रतिभायें जो किसी कारण वश आगे नही आ पाती उनको भी आगे लाना है ।

जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण पखवाड़े के तहत प्रतिभओं का सम्मान कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद गौड़ ने भक्ति गोयल का सम्मान करते हुए कही इसके साथ ही सभी मंडलो में अलग अलग प्रतिभओं का सम्मान किया जिसमें राजसमंद नगर मंडल में भक्ति गोयल को राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पांच पदक जीतने पर, चांदमल सोनी वरिष्ठ अधिवक्ता, अर्जुन तलेसरा जनसंघ के समय कार्यकर्ता, जनार्दन लाल गौड़ वरिष्ठ शिक्षाविद, कालूलाल भील सामाजिक कार्यकर्ता, राणा राजसिंह मण्डल में श्याम सुन्दर पालीवाल पदम श्री पुरस्कार विजेता, खमनोर मण्डल में कशिश सोनी बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर, मीरा मण्डल में देवराज सैन को बोर्ड परीक्षा में कला वर्ग में उच्च अंक लाने पर, रेलमगरा मंडल में लादूलाल जाट को राष्ट्रीय कब्बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने पर, रवीना गाडरी को राज्य स्तर पैदल चाल में गोल्ड मेडल लाने पर, आमेट नगर मंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

RELATED NEWS