-राजसमंद के भीम कस्बे मे लाक डाउन के दौरान सन्नाटा पसरा हुआ है जिसका फायदा उठाकर श्वानों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर लिया। लहुलूहान हालात मे लोगों ने मोर को पानी पिलाया लेकिन तक तक मोर की मौत हो चुकी थी। भीम के इन्दिरा कालोनी के वाशिंदो ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौका देखने के बाद वन विभाग को बुलवाकर उनसे लिखित शिकायत लेकर मोर के शव का पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार सडकों पर सन्नाटा होने के कारण श्वानों ने मोर को पकड लिया और उसका शिकार कर लिया।

