Breaking News

राजसमन्द / संपन्न हुये तीसरे चरण के मतदान, दोनों पं.स. में कुल 59.47 प्रतिशत रहा मतदान राजसमन्द व आमेट की 53 ग्राम पंचायतों के लिये 287 मतदान केन्द्रों पर सम्पन्न हुये शान्तिपूर्ण मतदान

संपन्न हुये तीसरे चरण के मतदान,  दोनों पं.स. में कुल 59.47 प्रतिशत रहा मतदान  राजसमन्द व आमेट की 53 ग्राम पंचायतों के लिये  287 मतदान केन्द्रों पर सम्पन्न हुये शान्तिपूर्ण मतदान
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora December 01, 2020 10:01 PM IST

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 2020

 

पर्यवेक्षक चौहान ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

    राजसमन्द 1 दिसम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सदस्यों के तृतीय चरण के चुनाव मंगलवार को राजसमन्द व आमेट की कुल 53 ग्राम पंचायतों के लिये 287 मतदान केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न हुए। दोनोंं पंचायत समितियों के लिये कुल 59.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,20,964 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

पर्यवेक्षक चौहान ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

    चुनाव पर्यवेक्षक एम.एल.चौहान ने आज मंगलवार को राजसमन्द व आमेट के आईडाना, सियाणा, सरदारगढ़, सेलागुड़ा व पीपरड़ा आदि क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

    मतदान प्रातः 7.30 बजे से प्रारंभ हुआ। दोनों पंचायत समितियों के मतदाताओं में मतदान प्रति खासा उत्साह दिखने को मिला और आरंभ से ही मतदान केन्द्रों पर कोरोना गाईडलाईन के अनुरुप ही लम्बी कतारों में दो गज दूरी, मास्क जरुरी व सेनेटाईजर के प्रति लोगों में रुचि एवं जागरुकता दिखी।

मतदान के प्रति उत्साहः कोरोना गाईडलाईन का रखा ध्यान

    प्रातः 7.30 बजे से आरंभ हुए मतदान में लोगों का मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा था व आमजन में कोरोना से बचाव व सावधानी व दूरी की पालना को भी ध्यान में रखा गया। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्थाएं की गई थी, तो वहीं सेवाभावी स्काउट्स एवं गाईड्स ने बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान केन्द्र के अन्दर व अपने मत का प्रयोग करने के पश्चात् वापस बाहर लाने की व्यवस्था की गई।

एक नजर आकड़ों पर

    दोनों पंचायत समितियों में तीसरे चरण के मतदान में कुल 59.47 प्रतिशत मतदान हुआ व 1,20,964 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

    राजसमन्द पंचायत समिति में अन्तिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 60.20 प्रतिशत मतदान हुआ व कुल 74,647 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जबकि प्रातः 10 बजे तक 13.00 प्रतिशत मतदान 16118 मतदाताओं ने, 12 बजे तक 27.13 प्रतिशत मतदान 33642 मतदाताओं ने, अपराह्व 3 बजे तक 46.67 प्रतिशत मतदान 57880 मतदाताओं ने व सायं 5 बजे तक 59.77 प्रतिशत मतदान 74115 मतदाताओं ने किया।

    इसी प्रकार पंचायत समिति आमेट में अन्तिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 58.34 प्रतिशत मतदान हुआ व कुल 46,317 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जबकि प्रातः 10 बजे तक 12.43 प्रतिशत मतदान 9871 मतदाताओं ने, 12 बजे तक 26.19 प्रतिशत मतदान 20791 मतदाताओं ने, अपराह्व 3 बजे तक 45.23 प्रतिशत मतदान 35905 मतदाताओं ने व सायं 5 बजे तक 56.80 प्रतिशत मतदान 45095 मतदाताओं ने किया।

RELATED NEWS