केलवा। थाना क्षेत्र में भेस चोरी की वारदातों की घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी लालसिंह शक्तावत ने बताया पार्थी महेंद्र सिंह पुत्र हीर सिंह निवासी मंडावाडा ने 11 जुलाई को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरी भेस जो अभी तक नही मिली है जो मुझे चोरी होने का शक है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर एएसआई खेमराज व मय जाप्ते ने कार्यवाही करते हुए, सूचना मिली कि नरेंद्र सिंह जो कि भैसे भेचने का काम करता है और आये दिन ये गाड़ी में भैसे लेकर बाहर जाता रहता है, जिस पर शंका के आधार पर कनावदा निवासी नरेन्द्र सिंह (32)पुत्र भवर सिंह राव जिसको कांकरोली से पकड़ कर लाये जिस पर उसने बताया कि भैसे चोरी में बजाज नगर सीमेंट फैक्टी उदयपुर निवासी परसराम (30) पुत्र गब्बा बंजारा व अमरा (25) पुत्र आशु बंजारा के बारे में बताया गया जिस पर इन दोनों को मावली से हिरासत में लेकर केलवा थाना लेकर आये, जिस पर इन से पूछताछ में बताया कि अब तक केलवा थाना क्षेत्र से 3 भेस व एक बछड़ा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। जिस पर पुलिस के द्वारा इन आरोपियों से ओर पूछताछ की जा रही है और चोरिया खुलने का अंदेसा है। इस कार्यवाही में एएसआई खेमराज, कॉस्टेबल विनोद कुमार, अशोक कुमार व सुरेश कुमार ने मिलकर इस चोरी का खुलासा किया ।

