Breaking News

राजसमन्द / तीन दिवसीय 44 श्रेणी पालीवाल समाज खेल प्रतियोगिता का समापन

तीन दिवसीय 44 श्रेणी पालीवाल समाज खेल प्रतियोगिता का समापन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora March 03, 2021 08:41 AM IST

तीन दिवसीय 44 श्रेणी पालीवाल समाज खेल प्रतियोगिता का समापन

 

राजसमन्द शहर के समीपवर्ती सुंदरचा में 44 श्रेणी पालीवाल समाज की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ । समापन कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख सोहनीदेवी गुर्जर , पंचायत हैं । समिति प्रधान अरविंदसिंह राठौड़ , दीप्ति माहेश्वरी , पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया , जिला मंत्री  किशन पालीवाल , हितेश जोशी , गायत्री शक्ति पीठ के घनश्याम पालीवाल , भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल के आतिथ्य में हुआ । 44 श्रेणी पालीवाल समाज अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित , महामंत्री तुलसीराम  बागोरा , उपाध्यक्ष लेहरीलाल दवे , संरक्षक नंदकिशोर  बागोरा , उपाध्यक्ष सोहनलाल , खेल प्रभारी चंद्रशेखर बागोरा ने साफा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया । इस दौरान प्रधान राठौड़ ने वालीबॉल खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की ।

खेल प्रभारी चन्द्रशेखर सां बागोरा ने बताया कि फाइनल मुकाबलों में कबड्डी  में सुन्दरचा विजेता और बामनटुकड़ा उप विजेता , वाल वॉलीबॉल शूटिंग में बामनटुकड़ा विजेता और धायला से उप विजेता एवं वालीबॉल समेसिंग में बागोल विजेता  और दड़वल उप विजेता रही । इन टीमों को अतिथियों  ने ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया । प्रतियोगिता में गांव विभिन्न गांवों से 44 श्रेणी पालीवाल समाज की 82 भव टीमों के साथ 780 खिलाड़ी शामिल हुए ।

RELATED NEWS