Breaking News

राजसमन्द / तीन दिन का दिया अल्टीमेटम गौ भक्तों के खिलाफ मुकदमे निस्तारण करने की मांग

तीन दिन का दिया अल्टीमेटम गौ भक्तों के खिलाफ मुकदमे  निस्तारण करने की मांग
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 01, 2023 07:35 PM IST

 

 

संतो ने गो भक्तों पर हो रहे अत्याचार को लेकर जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन

 

 

 केलवा राजसमंद जिले में गोभक्तो के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर प्रताड़ित करने पर बुधवार को संतो के सानिध्य में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर 3 दिन में निस्तारण करने की मांग की  ज्ञापन में बताया कि  पुलिस प्रशासन द्वारा गौभक्तों के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाते हुए साथ ही  वर्तमान आचारसंहिता के चलते पुलिस द्वारा गौभक्तों को परेशान व प्रताडित किया जा रहा है। अभी हाल में देवगढ व आमेट मेले की आड में तस्करों द्वारा गौमाता व नन्दी को कत्ल खानों में भेजा जा रहा है जिनकी आड़ में असामाजिक तत्वों के लोगों को इस कार्य में लगाकर तस्करों द्वारा महिलाओं व पुरूषों को बड़ा लालच देकर यह कार्य करवाया जा रहा है, जब नदी व गौमाताओं को भूख व प्यास से बेहाल कर आईसर गाड़ी  व पैदल ले जाया जाता है तब गौभक्तों द्वारा उन्हें छुड़ाया जाता है तो ये लोग तस्करों के कहने पर पुलिस से लुटमार, मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ के झूठे मुकदमें दर्ज करवाते है। वहीं पुलिस द्वारा गौभक्तों को उनको उनके घर से जबरन उठाकर थाने में लाकर 3डिग्री टॉर्चर कर झूठे मामलों में जबरन फसाकर धारा 151 में पाबन्द किया जा रहा है। कई बार गौभक्तों ने तस्करी करने वाली गाड़ियों को पुलिस को सुपुर्द किया परन्तु पुलिस उन्हें रातों रात उन्हें जिले से बाहर भिजवा रही है। इन सभी तस्करों से मिले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये साथ ही गौभक्तों के खिलाफ दर्ज मामलों को तीन दिन में निस्तारण किये जायें, साथ ही पुलिस द्वारा गौभक्तो के जब्त मोबाईल फर्स व गाडियों को छुड़वाया जावें। इन 3 दिन में कार्यवाही नहीं होने पर सभी गौभक्तों द्वारा सामुहिक अनशन करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर संत ज्ञानानंद महाराज, महाराज वणाई के साथ सभी गौशालाओं के गौ भक्त मौजूद रहे

RELATED NEWS