Breaking News

राजसमन्द / जिले में आज 4 और पाॅजीटीव अब तक कुल 20 पाॅजीटीव चिकित्सा विभाग सतर्क आगे की कार्यवाही शुरू की

जिले में आज 4 और पाॅजीटीव अब तक कुल 20 पाॅजीटीव   चिकित्सा विभाग सतर्क आगे की कार्यवाही शुरू की
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 11, 2020 09:38 PM IST

राजसमंद, 11 मई। जिले में आज सुबह आर.एन.टी मेडिकल काॅलेज से आई सेम्पल रिपोर्ट में 4 और नये पाॅजीटीव केस मिले है। जिसमें से दो युवक भुडान के टांको की भागल के है। तथा एक वृद्धा खरनोटा की तथा एक व्यक्ति कुम्भलगढ के उमरवास का है। सभी पाॅजीटीव केस के निकट संपर्क में आने वाले लोगो को चिन्हीत कर लिया गया है तथा आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी बुनकर ने दी ।

उन्होंने बताया की पाॅजीटीव केस निकलने पर जिला स्तर से टीमो का गठन कर सम्बन्धित क्षैत्रो में भेजा गया है तथा निकट संपर्क में आने वाले लोगो को चिन्हीत करते हुये सेम्पल की कार्यवाही एवं कन्टेनमेंट जोन बनाकर सर्वे  कार्य को शुरू करवा दिया गया है। 

 चारो कोरोना पाॅजीटीव के मरीज राजकीय आर.के. जिला चिकित्सालय में उपचाररत है। सीएमएचओं डाॅ जे.पी बुनकर, आरसीएचओ डाॅ सुरेश मीणा, डाॅ दीक्षा, डीएनओ विनित दवे ने खरनोटा पहुंच कर पाॅजीटीव वृद्धा के निकट संपर्क में आने वाले लोगो को चिन्हीत किया एवं उनके साथ रहने वाली बेटी से मिलकर पिछले कुछ दिनो में उसके संपर्क में आने वाले लोगो के बारें में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर खरनोट सरपंच सोहनलाल गुर्जर भी उपस्थित थें । 

65 वर्षीय वृद्धा मुम्बई में अपने दोहिते के सगाई समारोह में भाग लेने 3 अन्य व्यक्तियों के साथ 20 मार्च को मुम्बई पहुंची थी। वहां बस द्वारा 6 मई को आमेट पहंुची जहां से उसे क्वारेंटाईन सेंटर भेजा गया। वहां से पिकअप द्वारा वह घर पहंुची तथा घर में ही आईसोलेशन में थी। आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में सेंपल लिया गया जिसकी रिर्पोर्ट में आज कोरोना पाॅजीटीव पाई गई।

भुड़ान के टांको की भागल निवासी दो युवक मुम्बई से 5 मई को बाईक द्वारा रवाना होकर 7 मई को यहां पहुंचे थें । आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय से इन दोनो युवको को हाउसिंग बोर्ड स्थित क्वारेंटीन संेटर भेजा गया था। सेम्पल में उक्त दोनो युवक कोरोना पाॅजीटीव पाये गयें है।

कुम्भलगढ़ के उमरवास निवासी 35 वर्षीय युवा मुम्बई के बोरीवली ईस्ट से दिनांक 4 मई को बस द्वारा चारभुजा पहुंचा जहां उसको क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया तथा आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में 108 के माध्यम से सेम्पल हेतु भिजवाया गया। रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटीव आई है।  

सूचना मिलने पर एपिडिमियोलोजिस्ट हरिश कुमार पलासिया व तम्बाकु  नियंत्रण प्रकोष्ठ के ंिजला सलाहकार हार्दीक जोशी ने आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंच कर निकट संपर्क की सूचीयां तैयार करवाई।

जिले में अब तक कुल 1428 सेम्पल लिये गये है। जिसमें से 20 पाॅजीटीव, 1363 नेगेटीव तथा 45 की रिपोट आनी बाकी है। आज आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय से 26, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 10 सेम्पल जांच हेतु उदयपुर भिजवाये गये है।

 

 

 

RELATED NEWS