Breaking News

राजसमन्द / आज बहन की रिपोर्ट भी आई कोरोना पाॅजीटीव जिले में अब तक कुल 7 लोगो की कोरोना रिपोर्ट आई पाॅजीटीव

आज बहन की रिपोर्ट भी आई कोरोना पाॅजीटीव   जिले में अब तक कुल 7 लोगो की कोरोना रिपोर्ट आई पाॅजीटीव
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 07, 2020 09:37 PM IST

राजसमंद, 7 मई। सिद्धार्थ नगर निवासी एक युवती, उसकी मां और अब आज उसकी बहन की रिपोर्ट भी काॅरोना पाॅजीटीव आ गई है। पूरा परिवार जिसमें एक भाई, दो बहने व मां 3 मई को यहां पहुंचा था। जिले में अब तक कुल 7 कोरोना के केस रिपोर्ट हुए है। भाई के सेम्पल के लियें आर.एन.टी मेडिकल काॅलेज से पुनः सेम्पल लेने के लियें निर्देशित किया गया है। यह जानकारी सीएमएचओं डाॅ जे.पी बुनकर ने दी। 

उन्होंने बताया की विभाग द्वारा परिवार के संपर्क में आने वाले सभी लोगो की सूची तैयार कर उनकी आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में सेम्पल लिये गये है तथा सभी को चिकित्सा संस्थान पर आईसोलेशन में रखा गया है। 

उन्होंने बताया की आज कन्टेनमेंट जोन ंिजसमें सालमपुरा, अरिहंत नगर में एनयूएचएम प्रबंधक कृष्णकंात वसीटा के प्रबन्धन में 3 टीमो द्वारा 80 घरो का सर्वे किया गया जिसमें 387 सदस्यों की हैल्थ स्क्रीनिंग की गई। सर्वे में कोरोना की दृष्टी से हाईरिस्क वाले  65 सदस्य मिले जिनमे वृद्ध, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चें, गर्भवती महिला या पुरानी किसी बिमारी से ग्रस्त मिले है।

जिले में कुल 1187 सेम्पल लियें गये है जिसमें से 7 की रिपोर्ट पाॅजीटीव आई है तथा 1081 की रिपोर्ट नेगेटीव प्राप्त हुई है वही 58 सेम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में आज आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय से 47 तथा उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 11 सेम्पल लेकर आर.एन.टी मेडिकल काॅलेज उदयपुर भिजवायें गये है। 

 

 

 

RELATED NEWS