राजसमन्द 24 मई/ प्रशिक्षु आर.ए.एस. व तहसीलदार राजसमन्द सुश्री जीतू कुलहरी ने ग्राम पंचायत भावा, वणाई व बिनोल के राजकीय विद्यालयों में स्थापित किए गए क्वारंटाईन सेंटरों का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने होम आईसोलेशन किए गए व्यक्तियों को उनके घर जाकर चैक किया व होम क्वारंटाईन के नियमों की जानकारी देकर उनकी पालना करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाकर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोटा से जालौर जा रही बस को रूकवाया जिसमें 15-20 लोग सवार थे। बस के आवश्यक दस्तावेज सही पाए जाने पर बस को रवाना किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक हस्तीमल महात्मा, देवीसिंह राजपूत, पटवारी इम्तियाज मोहम्मद, हरलाल पूर्बिया उपस्थित थे।

