Breaking News

राजसमन्द / जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 2020 तृतीय चरण के लिये अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा राजसमन्द व आमेट के लिये प्रशिक्षण मतदान के लिये सभी तैयारियां 32 वार्ड़ों के कुल 53 ग्राम पंचायतों के 287 मतदान केन्द्रों पर मतदान

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 2020  तृतीय चरण के लिये अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा  राजसमन्द व आमेट के लिये प्रशिक्षण  मतदान के लिये सभी  तैयारियां  32 वार्ड़ों के कुल 53 ग्राम पंचायतों के 287 मतदान केन्द्रों पर मतदान
Rajsamand today November 30, 2020 07:41 PM IST

 

          राजसमन्द 30 नवम्बर। जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों के लिये चुनाव के तहत आज सोमवार को जिले के पालिटेक्नििक कालेज में तृतीय चरण के चुनाव के लिये  राजसमन्द व आमेट के लिये प्रशिक्षण आयोजित हुआ व मतदान दल इसके बाद अपने अपने गंतव्यों के लिये प्रस्थान कर गये। तृतीय चरण के लिये 32 वार्ड़ों के कुल 53 ग्राम पंचायतों के 287 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।

           तृतीय व चतुर्थ चरण के लिये चुनाव पर्यवेक्षक  एम एल चैहान ने चुनाव कार्य को जिम्मेदारी व कोरोना महामारी से सर्तकता व सावधानी के साथ निर्वाचन कार्य करने के लिये कहा उन्होंने आयोग द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना के निर्देश दिये व महत्वपूर्ण जानकारी दी। मंगलवार को होने वाले चुनाव के लिये सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया व सम्बन्धित अधिकारियों को  आवश्यक  निर्देश दिये।

          प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमारने कहा कि इस तृतीय चरण के लिये सभी तैयारियों के साथ कार्य करें व कोरोना से भी सतर्क रहें। जिला परिषद सीईओ निमिषा गुप्तामुख्य निष्पादन अधिकारी मंदिर मंडल जितेन्द्र ओझा ने भी चुनाव के बारे में  पीठासीन अधिकारियोंपीओबूथमतदान केन्द्रकोरोना महामारी के दौरान सावधानी बतरनेमास्कसेनीटाईजरदूरीहैण्डगलब्ज के प्रयोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सतर्क रहकर कार्य करें

          प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों ने कोरोना महामारी को देखते हुए सतर्कता बरतने व जागरूक रहकर कार्य करने इसके साथ ही  मतदान दलों को मास्कसेनीटाईजरहैण्डगलब्ज की व्यवस्थामतदान केन्द्र पर कोरोना महामारी से बचाव व इसके दौरान सावधानी बतरनेदूरीकार्मिकों की तैनातीआदि समस्त निर्वाचन सम्बन्धी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी है।

मतदान दलों का प्रस्थान

          दोनो क्षेत्रों  के लिये मतदान दल प्रशिक्षण के बाद अपने अपने क्षेत्रों  के लिये प्रस्थान कर गये। तृतीय चरण के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रातः 8 बजे एवं 11 बजे के अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान क्षेत्रों   के लिये प्रस्थान कर गये।

RELATED NEWS