Breaking News

राजसमन्द / द्वितीय चरण के लिये अधिकारियों का प्रशिक्षण, द्वितीय चरण के लिये रेलमगरा, खमनोर व देलवाड़ा के लिये दो चरणों में प्रशिक्षण मतदान की सभी तैयारियां पूरी

द्वितीय चरण के लिये अधिकारियों का प्रशिक्षण,  द्वितीय चरण के लिये रेलमगरा, खमनोर व देलवाड़ा के लिये दो चरणों में प्रशिक्षण  मतदान की सभी तैयारियां पूरी
Rajsamand today November 26, 2020 08:15 PM IST

 

51 वार्ड़ों के कुल 70 ग्राम पंचायतों के 353 मतदान केन्द्रों पर मतदान

    राजसमन्द 26 नवम्बर। जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों के लिये चुनाव के तहत आज गुरूवार को जिले के पालिटेििक्नक कालेज में द्वितीय चरण के चुनाव के लिये  रेलमगरा, खमनोर, देलवाडा के लिये प्रशिक्षण आयोजित हुआ व मतदान दल इसके बाद अपने अपने गंतव्यों के लिये प्रस्थान कर गये। द्वितीय चरण के लिये 51 वाड़ोर्ं के कुल 70 ग्राम पंचायतों के 353 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।

    इस अवसर पर पर्यवेक्षक राजेन्द्र भट्ट ने चुनाव कार्य को जिम्मेदारी व कोरोना महामारी से सर्तकता व सावधानी के साथ निर्वाचन कार्य करने के लिये कहा उन्होंने आयोग द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना के निर्देश दिये व महत्वपूर्ण जानकारी दी।

    जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि  कोरोना महामारी  को देखते हुये   चुनाव कार्य सावधानी सजगता के साथ करना है  जिसमें  मास्क, सेनीटाईजर, व्यक्तिशः दूरी आदि का प्रयोग करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिये सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी है । इस अवसर पर उन्होंने कालेज में सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

    प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, सीईओ जिला परिषद निमिषा गुप्ता, मुख्य निष्पादन अधिकारी मंदिर मंडल जितेन्द्र ओझा ने पीठासीन अधिकारियों, पीओ, बूथ, मतदान केन्द्र, कोरोना महामारी के दौरान सावधानी बतरने, मास्क, सेनीटाईजर, दूरी, हैण्डगलब्ज के प्रयोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर  जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता ने भी प्रशिक्षणार्थियों को चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला पुलिस अधिक्षक राजेश गुप्ता ने भी कानून व्यवस्था, मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

 कोविड से बचाव के साथ कार्य

    कोरोना महामारी को देखते हुए मतदान दलों को मास्क, सेनीटाईजर, हैण्डगलब्ज की व्यवस्था, पीठासीन अधिकारियों, पीओ, बूथ, मतदान केन्द्र, कोरोना महामारी के दौरान सावधानी बतरने, दूरी, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा दलों, कार्मिकों की तैनाती, बूथ व मतदान केन्द्रों आदि समस्त निर्वाचन सम्बन्धी व्यवस्थायें पूरी कर ली गयी है।

मतदान दलों की रवानगी

    तीनो  क्षेत्रें के लिये मतदान दल प्रशिक्षण के बाद अपने अपने क्षेत्रें  के लिये प्रस्थान कर गये। द्वितीय  चरण के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रातः 8 बजे एवं 11 बजे के अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान क्षेत्रें  के लिये प्रस्थान कर गये।

   रेलमगरा, देलवाडा व खमनोर  द्वितीय चरण-आंकड़ों की दृष्टि से

    रेलमगरा, देलवाड़ा व खमनोर के कुल 51 वाड़ोर्ं के कुल 70 ग्राम पंचायतों के 353 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। तीनों क्षेत्रें की कुल दो लाख बावन हजार छः सौ पिचयानवे (252,695) मतदाता है।

    रेलमगरा के 17 वार्ड के 29 ग्राम पंचायतों के कुल 134 मतदान बूथों पर सित्यानवे हजार सात सौ तेहत्तर (97773) मतदाता है।

    खमनोर के 19 वार्ड के लिये 25 ग्राम पंचायतों के 131 मतदान बूथों पर कुल पिचयानवे हजार छः सौ अठईस (95628) मतदाता मत डालेंगे।

    देलवाड़ा के 15 वार्ड के लिये 16 ग्राम पंचायतों के 88 मतदान बूथों पर कुल उनसाठ हजार दो सौ चौरानवे (59294) मतदाता मत डालेंगे।

मतदान का समय

    तीनों जगहों पर होने वाले चुनावों के लिये मतदान का समय सुबह 7.30 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। इस अवसर पर राजसमन्द उपखंड अधिकारी सुशील कुमार, रेलमगरा रिटर्निग अधिकारी व उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर, नाथद्वारा उपंखड अधिकारी अभिषेक गोयल, देलवाडा के लिये सम्पदा अधिकारी चेतन त्रिपाठी व सम्बधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, दिनेश श्रीमाली व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

RELATED NEWS