Breaking News

राजसमन्द / दो भाईयो ने की मिसाल पेश हाईजेनिक वाटर सप्लाई केवल पचास पैसे प्रतिलीटर मैं शहर को दे रहे हैं सेवाएं

दो भाईयो  ने की  मिसाल पेश हाईजेनिक वाटर सप्लाई केवल पचास पैसे प्रतिलीटर मैं शहर को दे रहे हैं सेवाएं
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi June 01, 2020 09:36 PM IST

कोरोना संक्रमण के इस कठिन दौर मे हरकोई अपने हिसाब से प्रयास मे जुटा है लाक डाउन के साथ लोगों की रोजी-रोटी पर भी संकट आ गया। भीषण गर्मी मे ठण्डे और शुद्ध पानी के लिये मिनरल वाटर सप्लाई का काम करने वाले भी संकट से झूज रहे है। कारण की यह पानी के कैम्पर कई लोगों के घरों मे जाते है और हजारों लोगों के सम्पर्क मे आते है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ गया है। ऐसे मे राजसमंद जिला मुख्यालय पर पानी का व्यवसाय करने वाले दो भाईयों मनोज और मनीष ने हाईजेनिक वाटर सप्लाई केवल पचास पैसे प्रतिलीटर मे शुरु की है जिससे संक्रमण का खतरा भी नही है और शुद्ध पानी भी लोगों को मिल पा रहा है। क्यों की यह पानी बिना किसी का हाथ लगे सीधे ही घरों के बर्तन तक पंहुचाया जा रहा है। इसमे ट्यूबवैल का पानी शुद्ध होकर सीधे टैंक मे जाता है और दो पिकअप वाहनों द्वारा सीधे ही घरों तक सप्लाई किया जा रहा है। इसके लिये स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर काम किया जाती है। सप्लाई के दौरान रास्ते मे जरुरतमंद के बर्तन मे भी निशुल्क पानी भरा जा रहा है। बाकी कालोनी मे बीस लीटर पानी की कीमत केवल दस रुपये तय की गई है। इसके अलावा आरो वाटर मे सभी खनिज लवण समाप्त हो जाते है लेकिन इसमे खनिज लवणों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है ताकि उपयोग करने वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढे और वे कोरोना जैसी महामारी से लडने के लिये शारिरीक रुप से तैयार रहे।

RELATED NEWS