राजसमंद -धेनु गोपाल गौ शाला पर मकर सक्रांति के अवसर पर गौशाला में गो ग्रास मकर सक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया, यह आयोजन दो दिवसीय मनाया जा रहा है इसमें आसपास व कई दूरदराज के गौ भक्तों ने हिस्सा लिया गो ग्रास के रूप में हरा चारा गुड तिल्ली, लापसी, कुट्टी, बाजरा,व दान पात्र मे दान किया गया,लोगों द्वारा तुलादान भी किया गया,

इस दौरान गोशाला समिति द्वारा गौशाला में आए हुए गौ भक्तों का स्वागत कर इकलाई व सुरभि गौ माता की तस्वीर से उनका स्वागत किया| इस दौरान गौशाला समिति के सभी गौ भक्त मौजूद रहे गौशाला समिति द्वारा बताया गया कि 14 जनवरी व 15 जनवरी दोनों ही दिन गौ ग्रास महोउत्सव का आयोजन किया जाएगा|धेनु गोपाल गौ शाला मे 1500 गायों का समूह है,सूरत से हरे चारे की पिकअप लेके आये, भक्त का गौ माता के प्रति प्रेम इस महोत्सव मे संत बालकृष्ण जी महाराज भीलवाड़ा, धरमु गुर्जर, हरि भगवान बंग, पारस तेली,सत्यनारायण शर्मा, हेमजी तेली, राम जी तेली ,माधु तेली,नान जी तेली, राकेश तेली, भूपेंद्र,रोशन खटीक, किशन, प्रभु गुर्जर, मदन तेली, धन सिंह राव, नवल किशोर शर्मा, पवन सिंह राव, सुरेश तेली सहित कई गौ भक्त मौजूद थे.

