राजसमंद। मार्बल व्यापारी से लुट की वारदात को अंजमा देने वाले दो आरोपियों को केलवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। केलवा थाना अधिकारी शम्भुसिंह शक्तावत ने बताया कि पसुन्द स्थित मार्बल व्यवसायी नरेश पुत्र देवीचन्द जैन निवासी कांकरोली की रिपोर्ट पर उनके साथ लुट करने वाले आरोपी श्रीराम पुत्र घनश्यान (40) निवासी पर्वतसर जिला नागोर, रोहित उर्फ बाबु सारसर पुत्र सुरेश वाल्मीकी (24) निवासी अजमेर को गिरफ्तार किया।
थाना अधिकारी शक्तावत ने बताया कि 27 जुलाई को प्रार्थी नरेश पसुन्द स्थित अपने मार्बल गौदाम पर बैठा हुआ था तभी कुछ लोग उसके गौदम पर आए और जेब में रखे एक लाख तेबीस हजार पांच सौ रूपए व सोने की चैन लेकर भाग गए।पीड़ित की रिपोर्ट पर वृता अधिकारी कुम्भलगढ के निर्देशन में सहायक उपनिदेशक जयपाल सिंह, धर्मेन्द्र चौधरी, सुनिल कुमार की टीम का गठन किया। जिन्होने दोनो आरोपियों को गुरूवार को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। लुट मे उपयोग में की गई कार को भी जब्त कर लिया।

