राजसमंद के दिवेर थानाक्षैत्र के छापली घाटे मे अलसुबह दो ट्रेलरों की आमने सामने भिडंत हो गयी। जिससे दोनों वाहनों के चालक गंभीर रुप से घायल हो गये।वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर बडी संख्या मे भीड जमा हो गयी।राहगीरों की सूचना पर दिवेर पुलिस मौके पर पंहुचे और दोनों घायलों को उपचार के लिये देवगढ सीएससी भिजवाया।वहीं दोनों वाहन सडक के बीच होने से यातायात अवरुद्ध हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक को सुबह-सुबह नींद लगने के कारण यह हादसा पेश आया।जिसे क्रेन की मदद से हटवाकर साईड पर रखवाकर यातायात सुचारु किया।पुलिस ने दोनों के खिलाफ क्रोस मामले दर्ज किये और घायलों के परिवारों को घटना की सूचना दे दी है।

