राजसमंद के भीम थानाक्षैत्र के बरार नेश्नल हाईवे 8 पर आज दोपहर दो ट्रकों की आमने सामने भिडंत हो गयी। जिससे एक ट्रक के डीजल टैंक ने आग पकड ली। मौके पर मौजूद कुछ साहसी युवक ने टैंक को दूर फैंक दिया। लेकिन ट्रक ने आग पकड ली और दूसरे ट्रक का चालक गाडी मे फंस गया। जिसे मौके पर पंहुची पुलिस ने दमकल को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से कडी मशक्कत के बाद घायल हालत मे बाहर निकाला और एम्बूलैंस की मदद से भीम सीएससी भिजवाया। जानकारी के अनुसार हाईवे पर तेज गर्मी के कारण ट्रक ने आग पकड ली और आग के कारण घबराये दूसरी ट्रक के चालक का संतुलन बिगडने से वह जाकर दूसरे ट्रक से भिड गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी है जबकि दोनों ट्रकों को हटवाकर यातायात व्यवस्थित किया गया है।

