जहां एक और पूरा देश कोरोना की महामारी जैसे जूझ रहा है, लेकिन कोरोना के साथ-साथ कई मरीज अन्य बीमारियों से जो गुजर रहे हैं। उनके लिए भी लोग अपने सतर्कता दिखाते हुए हैं रक्तदान कर रहे हैं, ऐसा ही एक मामला केलवा निवासी कमलेश पालीवाल व दीपक कोठारी ने मानवता की मिसाल पेश की है, दरअसल कोरोनावायरस के लोगों की सेवा में लगे हुए श्रीमान सुरेश जी पालीवाल राष्ट्रीय चिकित्सा प्रभारी उदयपुर शर्मा हॉस्पिटल इलाज के दौरान अचानक दो यूनिट बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हुई। उनके परिवार जनों से संपर्क किया गया।
इस दौरान परिवार द्वारा केलवा निवासी कमलेश पालीवाल को बताया इस दौरान कमलेश पालीवाल ने अपने मित्र दीपक कोठारी को प्रेरित कर साथ में रक्तदान करने के लिए कहा दीपक कोठारी व कमलेश पालीवाल द्वारा जिला चिकित्सालय राजसमंद पहुंचकर आर के हॉस्पिटल ब्लड बैंक पहुंच कर दो यूनिट बी पॉजिटिव रक्तदान किया व जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाया। कमलेश पालीवाल युवा ब्रह्म शक्ति के सदस्य हैं, व यह संस्था कई बार रक्तदान कर चुके हैं। राजसमंद में सोलह सौ यूनिट का भी रिकॉर्ड बना चुकी है ।इस तरह की मानवता की मिसाल पेश करने पर केलवा ग्रामवासी व मनीष गांग ने हार्दिक बधाई दी।


