प्रदेश में कोविड 19 वायरस से उत्पन्न विशेष परिस्थि्तियों को ध्यान में रखते हुए जिले के खा़द्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत चयनित पात्र परिवारों को माह अप्रेल, मई 2020 के दौरान खाद्या सुरक्षा का खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
यह जानकारी जिला रसद अधिकारी संदीप माथुर ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिये जिले में समस्त उचित मूल्यों के दुकानदारों को इसके लिये निर्देशित किया गया है, कि उपभोक्तओं को यह सामग्री कम से कम एक मीटर की दूरी होना आवश्यक है ।
इसके साथ ही उन्होंने लाक डाउन में समस्त आटा चक्कियों को नियमित रूप से खुलवाये जाने के आदेश दिये है। ताकि योजना के अन्तर्गत वितरित किये गये गेंहू का उपयोग हो सके।

