Breaking News

राजसमन्द / मधुकर रक्त पेढ़ी राजसमन्द की प्रेरणा से 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

मधुकर रक्त पेढ़ी राजसमन्द की प्रेरणा से 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora September 02, 2020 09:21 PM IST

राजसमन्द : 02 सितम्बर 2020 , मधुकर रक्त पेढ़ी राजसमन्द की प्रेरणा से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सनवाड राजनगर में अनिल कुमावत एवं अजय कुमावत ने अपने पिता स्व. श्री बंशी लाल कुमावत की पुण्यतिथि पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन कुमावत समाज नोहरा सनवाड में आयोजित किया गया।

           मधुकर रक्त पेढ़ी के  सचिव प्रदीप खत्री ने बताया कि शिविर के प्रारम्भ में स्व. बंशी लाल जी कुमावत के छाया चित्र पर इनके पुज्य पिताश्री भैरुलाल कुमावत, बडे पिताश्री पन्ना लाल कुमावत एवं मुख्य अतिथि रुप सिंह सूर्यवंशी ओर समस्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव ने दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

          वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कारण निरन्तर रक्त की कमी के कारण मधुकर रक्त पेढ़ी की प्रेरणा से  युवा कार्यकर्ता अनिल कुमावत ने आज अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर यह रक्तदान शिविर आयोजित कराने का जो अदम्य साहस दिखाया इस निमित मधुकर रक्त पेढ़ी की ओर से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते यह विचार रुप  सिंह सूर्यवंशी ने रखे। 

     आज के रक्तदान शिविर में मधुकर रक्त पेढ़ी के संयोजक सुनील जोशी, सचिव प्रदीप खत्री, रतन चिराग कुमावत, महेन्द्र सिंह चौहान, हिम्मत कुमावत, देशबन्धु रांका, दुर्गेश चपलोत, रतन लाल जाट के मार्गदर्शन में अनिल कुमावत, अजय कुमावत, रणजीत कुमावत, गोपाल कुमावत, लोकेश कुमावत, हेमन्त, किशन, मदन कुमावत ने रक्तदान शिविर के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान की जिसमें 71 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । 

       रक्तदान शिविर में लीलेश खत्री, चेतन धोका, कमलेश कोठारी, प्रहलाद वैष्णव, सतीश आचार्य, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक, पूर्व पार्षद चम्पा लाल कुमावत ने अवलोकन कर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। 

          साथ ही आर. के. चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. महावीर प्रसाद मीणा, प्रयोगशाला सहायक मुकेश कुमावत, विकास कुमावत, कविता शर्मा, सुमन शर्मा, ऋषिराज तिवारी, विजय लोट एवं विजय लोट रक्तदान करवाने में अपनी सेवाएं दी ।

RELATED NEWS