केलवा थानाक्षैत्र के जेतपुरा गांव मे अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक माह मे लगातार तीसरी चोरी से स्थानीय लोगों मे जोरदार आक्रोश है। सूचना के बाद केलवा पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीडित से शिकायत लेकर आरोपीयों की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व मे एक किराना की दुकान मे दो लाख रुपये के सामान और नदगी की चोरी हुई थी। जिसका अभी तक पुलिस पता नही कर पायी। आज फिर से चोरी की वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गु्स्सा जताया है। कल रात को किराने,परचुनी,पान के केबिन सहित पांच दुकानों पर वारदात की है। पुलिस का कहना है कि पूर्व मे हुई वारदात मे भी आरोपीयों की तलाश जारी है लेकिन कहीं से कोई सुराग नही लगने के कारण खुलासा नहीं होपाया है। लेकिन पुलिस आरोपीयों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

