केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) आज राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली ( Rajasthan Jan Samvad Virtual Rally ) को संबोधित किया। गडकरी शाम 4 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से वर्चुअल माध्यम से रु-ब-रु हुए। इस दौरान वे केंद्र में मोदी सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों और कोरोना संकटकाल के दौरान सरकार और भाजपा संगठन की ओर से किये कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद प्रदेश में भाजपा की ये तीसरी वर्चुअल रैली थी। वहीं गडकरी इससे पहले पश्चिम महाराष्ट्र और गोवा में पार्टी की वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित कर चुके हैं।

विधायक व सांसद द्वारा प्रत्येक मंडल कार्यकर्ता को रैली से जुड़ने का आह्वान
जानकारी के अनुसार गडकरी की इस वर्चुअल रैली में प्रमुख रूप से अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के प्रत्येक जिले एवं प्रत्येक मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को जुड़ने का आह्वान किया गया था। रैली में फेसबुक, टि्वटर और यूट्यूब के माध्यम से जुुडे।
राजसमंद के अलग-अलग जगह से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता
राजसमंद में भी आज विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी द्वारा नौ चौकी पर आज श्याम 4:00 बजे वर्चुअल माध्यम से रु-ब-रु हुए वहीं दूसरी ओर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी इस रैली का हिस्सा बने व कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्य को लेकर जानकारी दी इस दौरान राजसमंद के कई कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया। राजसमंद सांसद दीया कुमारी द्वारा रैली मेंें जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओंं से आह्वान किया गया था।

