राजसमन्द 27जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन में जागरूकता के लिये चलाये जा रहे दस दिवसीय अभियान के अन्तर्गत शनिवार को जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर कोरोना महामारी से बचाव के लिये जागरूकता का संदेश दिये गये। जिसमें बार.बार हाथ धोनाए मास्क पहननाए यहां.वहां ना थूकना व आपस में दो गज दूरी बनाये रखने से सम्बधित जानकारियों से आमजन को वाकिफ किया। अभियान के तहत जिले के ग्राम कांठियाखेड़ी में नरेगा श्रमिकों को खाना खाने से पहले व कहीं भी इधर उधर जाने के बाद वापस आने पर हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोने के साथ ही मुंह पर मास्क लगानेए जरुरत नहीं होने पर कहीं भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाने व अगर जाना जरुरी होने पर दूसरे व्यक्तियों से दो गज की दूरी बनाएं रखने से सम्बधित जानकारियों से श्रमिकों को रुबरु करवाया।

