Breaking News

राजसमन्द / स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम

स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम
Rajsamand today June 10, 2022 08:55 PM IST

 

 

राजसमन्द- केलवा स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के स्थापना दिवस पर युवा मंडल के सदस्यों ने प्रभु चारभुजा नाथ के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना करी।

गौमाता और अन्य पशुओं के लिए पानी पीने के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी की कुंडीयां रखी गई केलवा चौपाटी ब्रिज के आसपास,राजकीय बालिका विद्यालय भट्टा चौराया,बड़ी स्कूल, राधे कृष्णा जल मंदिर आदि स्थानों पर कुंडिया रखा कर ग्राम वासियों को इनमें सतत पानी भरने हेतु संकल्प दिलाया।

इस शुभ अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंघल, उपाध्यक्ष संजय सांवरिया, मंत्री कमलेश पालीवाल, उपमंत्री भवानी शंकर ,मीडिया प्रभारी विपुल शह, प्रभारी जितेंद्र महात्मा, महेंद्र रेगर, पिंटू राज माली ,शंभू माली, हरीश साहू, मुकेश माली, कुणाल तेली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED NEWS