Breaking News

राजसमन्द / वौराठ 24 श्रेणी पालीवाल समाज की बैठक ,समाज के लिए सेवा देने वाले लोगों का किया सम्मान

वौराठ 24 श्रेणी पालीवाल समाज की बैठक ,समाज के लिए सेवा देने वाले लोगों का किया सम्मान
Rajsamand today ✍️✍️ केशु लाल पालीवाल November 11, 2022 10:43 PM IST

राजसमंद @चारभुजा वौराठ 24 श्रेणी पालीवाल समाज कि  बैठक शुक्रवार को चारभुजा स्थित 24 श्रेणी पालीवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। जिसमें गत सप्ताह आयोजित प्रतिभावान समारोह व वृद्ध जनों के लिए किए गए सम्मान की समीक्षा की गई। तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रम में नयापन कैसे लाया जा सकता है इसके लिए समाज जनों से सुझाव मांगे। पालीवाल सेवा समिति के सहकोषाध्यक्ष बसंत कुमार पालीवाल ने बताया कि बैठक में बालकों को पारिवारिक स्तर पर संस्कारों का बीजारोपण कराने के लिए शिविर आयोजित करना, प्रतिभावान बालकों को उच्च शिक्षा के लिए अध्ययन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नही हो इसके लिए आर्थिक सहायता दिलवाना, जनेऊ धारण का विधिवत उपयोग करवाना, समाज को व्यसन मुक्त करना। वही परिवारों में सद विचारों के संस्कारों में वृद्धि करने का प्रस्ताव लिया गया। समाज के अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल ने कहा कि व्यक्तित्व का निर्माण होगा तभी परिवारों में संस्कारों को गति मिलेगी। सभी के सुझाव प्रस्तावित बैठक में लेकर अगली बैठक में समाज के विकास पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया।  वौराठ 24 श्रेणी पालीवाल समाज द्वारा वर्षों से समाज हित में सेवा देने वाले समाज के अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल को, समाज का गौरव ,प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। बैठक में देवीलाल पालीवाल ,डॉक्टर हितेश पालीवाल ,सोहन लाल पालीवाल, मोहनलाल पालीवाल, गणेश लाल, लक्ष्मी लाल ,सत्यनारायण ,भगवती लाल पालीवाल ,नारायण लाल पालीवाल, देवीलाल, भैरूलाल ललित पालीवाल व सैकड़ो समाज जन उपस्थित थे। 

RELATED NEWS