Breaking News

राजसमन्द / उपराष्ट्रपति धनखड़ ने परिवार सहित किए श्रीनाथजी के दर्शन

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने परिवार सहित किए श्रीनाथजी के दर्शन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora October 25, 2022 08:37 PM IST

राजसमंद :उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को परिवार सहित नाथद्वारा पहुचे गणेश टेकरी हेलीपैड पर उनके स्वागत के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, सहकारिता मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, मिराज ग्रुप के सीएमडी ने फूलों से बना गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति ने गणेश टेकरी हेलीपैड से बाई रोड द्वारा नाथद्वारा श्रीनाथ जी मंदिर पहुंचकर पत्नी के साथ दर्शन किए व दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति का किया परंपरा अनुसार समाधान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी सहकारिता मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना भी साथ थे बाद मे मंदिर से बाई रोड द्वारा तत्पदम उपवन मिराज कैंपस नाथद्वारा पहुंचे साथ ही विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का अवलोकन करने पहुंचे उपराष्ट्रपति का परिवार सहित उनका स्वागत किया गया इस दौरान जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे और फिर उपराष्ट्रपति ने उदयपुर के लिए प्रस्थान किया ।

 

RELATED NEWS