Breaking News

राजसमन्द / चुनाव की मॉनिटरिंग के लिये विडियो निगरानी दल का गठन

चुनाव की मॉनिटरिंग के लिये विडियो निगरानी दल का गठन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora February 09, 2021 10:30 PM IST

विधानसभा उप चुनाव 2021

 

    राजसमन्द 9 फरवरी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 175-राजसमन्द के विधानसभा उपचुनाव 2021 के दौरान उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने एवं चुनाव व्यय की मॉनिटरिंग के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर विडियो निगरानी दलों का गठन किया है। जिसमें एक दल को आरक्षित रखा गया है।

    जारी आदेशानुसार निगरानी दल संख्या 3 में कमलेश कुमार काहल्या प्रधानाचार्य महात्मा गांधी रा.वि. राजनगर, नवनीत पुरोहित वरिष्ठ सहायक कार्यालय अधिशाषी अभियंता जन स्वा. अभि. विभाग खण्ड राजसमन्द तथा एक विडियोग्राफर को रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये नियुक्त किया है।

    आरक्षित दल में भवानी सिंह राव, प्रधानाचार्य राउमावि, महासतियों की मादड़ी, चन्द्रकान्त शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी महात्मा गांधी रा.वि. राजनगर तथा एक विडियोग्राफर को नियुक्त किया है।

    यह दल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करेंगे तथा जुलूस व रैली एवं आमसभा आदि की विडियोग्राफी करेंगे तथा इन विडियो निगरानी दल संबधित ईआरओ या एईआरओ के नियंत्रण करेंगे।

RELATED NEWS