Breaking News

राजसमन्द / विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. सी. पी. जोशी ने वीडियो काॅलिंग के माध्यम से देलवाड़ा, नेगड़िया और बिलोता के लोगों से किया जंनसवाद

विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. सी. पी. जोशी ने वीडियो काॅलिंग के माध्यम से देलवाड़ा, नेगड़िया और बिलोता के लोगों से किया जंनसवाद
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 16, 2020 06:46 PM IST

 

राजसमन्द 16 मई । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक नाथद्वारा डाॅ. सी. पी. जोशी वैश्विक महामारी कोरोना ( कोविड -19) की रोकथाम के लिये घोषित किये लाॅकडाउन के मद्देनजर जनता से जुड़े रहने के लिये अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर वीडियो काॅलिंग के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर रहे है।

डाॅ. सी. पी. जोशी ने आज शनिवार को नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्रा के देलवाड़ा, नेगडिया एवं बिलोता ग्राम पंचायत के नागरिकों एव जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके  बारे में जानकारी ली।

डाॅ. जोशी ने देलवाड़ा में सरपंच मांगीलाल कटारिया, तहसीलदार हुकुम कुँवर, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह पूर्व उप प्रधान रामेश्वर खटीक, राशन डीलर भेरूलाल खटीक, ऐएनएम भगवती देवी, गुड्डी वैष्णव, किशन गमेती, नंदा गमेती से बात कर क्षेत्रा के हालचाल जाने।

डाॅ. जोशी ने इस विकट परिस्थिति में सभी धैर्य रखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करने के लिये कहा। उन्होंने नेगडिया में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए खाद्य सामग्री की वंचित वर्ग को प्राथमिकता के साथ वितरित करें तथा नरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करावे ।

नेगडिया में सरपंच थाना गमेती, पूर्व सरपंच विजय सिंह, फतह सिंह, ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र छाजेड़, नन्द लाल डांगी, हेमराज डांगी से बात कर हाल चाल जाने। विद्यालय के शिक्षक गिरजेश पराशर से आॅनलाइन क्लास के बारे में चर्चा  की।

ग्राम पंचायत बिलोता सरपंच रेखा गमेती, ग्राम विकास अधिकारी पिंकी गहलोत, तुलसीराम डांगी, राजेन्द्र सिंह, टीला राम गमेती, लाभार्थी नाथू गायरी, सका गमेती से वीडियो काॅलिंग से चर्चा की।

इस अवसर विधायक निधि से ग्राम पंचायतो में खाद्य सामग्री के किट भी वितरित किये गए।.                                    विधायक संवाद के दौरान क्षेत्रा की आने वाली समस्याओं का निदान करने के लिये डाॅ. जोशी अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे है ।

विधायक संवाद कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकर्ता सेतु के रूप में कार्य कर रहे है।                                 विधान सभा क्षेत्रा में खाद्य सामग्री किट वितरण के दौरान संस्थान के कार्यकर्ता अशोक त्रिपाठी कुशलेश चैधरी, विशाल जोशी, अनिल शर्मा, राजू रेबारी, दिनेश श्रीमाली मोबाइल से वीडियो काॅलिंग के माध्यम से विधायक डाॅ. जोशी से बात करवाने में सहायता कर रहे है।

 

RELATED NEWS