Breaking News

राजसमन्द / विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी 11 जनवरी से नाथद्वारा में, लेंगे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी 11 जनवरी से नाथद्वारा में,  लेंगे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora January 10, 2021 09:46 PM IST

 

    राजसमन्द 10 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी 11 जनवरी, सोमवार को 10.30 बजे जयपुर से रवाना होकर 4.30 बजे जिले के नाथद्वारा वाया ब्यावर होते हुए आएंगे। यहां वें स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम उत्सव होटल में करेंगे।

    यह जानकारी उनके वरिष्ठ निजी सचिव श्री कृष्ण ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 12 जनवरी, मंगलवार को नाथद्वारा से उदयपुर प्रस्थान करेंगे। जहां वें दिनेश श्रीमाली के पिता स्व. भंवरलाल श्रीमाली के निधन पर परिवार को सांत्वना देने के लिए निवास पर जाएंगे तथा सायं 5 बजे पुनः नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे व शुक्रवार, 15 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे पर जयपुर के लिए वाया ब्यावर प्रस्थान करेंगे।

RELATED NEWS