Breaking News

राजसमन्द / ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल व पोषण समिति के बैंक खाते का संचालन करेंगे ग्राम विकास अधिकारी तथा समिति के अध्यक्ष सरपंच वार्ड पंच

ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल व पोषण समिति के बैंक खाते का संचालन करेंगे  ग्राम विकास अधिकारी तथा समिति के अध्यक्ष सरपंच वार्ड पंच
Rajsamand today January 06, 2021 09:02 AM IST

 

    राजसमन्द 5 जनवरी। जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल व स्वच्छता मिशन अरविन्द कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर भारत सरकार की योजना जल जीवन मिशन (हर घर नल से जल योजन) के अंतर्गत मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर पांचवी स्थाई समिति ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल व पोषण समिति का गठन किया था।

    जिसके द्वारा ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य के साथ-साथ पेयजल व स्वच्छता संबंधी कार्य संपादित किए जा रहे है। पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित समिति द्वारा पृथक से बैंक खाता खुलवाया जाना है, जिसका संचालन ग्राम विकास अधिकारी तथा समिति के अध्यक्ष सरपंच वार्ड पंच द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से ही संचालित किया जाएगा। यह आदेश प्रभावी रूप से लागू है।

 

RELATED NEWS