एडीएम को शिकायत देकर की कार्यवाही की मांग,
बजरी दोहन बंद नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी,
राजसमंद :नाथद्वारा के बामन खेड़ा गांव के लोगों ने अवैध बजरी खनन को लेकर गांव को लोगों ने माइनिंग विभाग वह पुलिस प्रशासन के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि इन बजरी माफिया के खिलाफ हमने कई बार प्रशासन को भी अवगत कराया लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।इन बजरी माफिया ने हमारे शमशान पर जानने के रास्ते को भी खोद कर बजरी निकाल ली है और तो और गांव में आ रही बिजली की लाइन के खंभे को भी चारों ओर से खोद कर बजरी निकाल ली है। जिससे कभी भी हादसा होने का खतरा है। यह बजरी माफिया रात के अंधेरे में बजरी निकलते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि हम जीते जी तो गांव में चैन से नहीं रह पा रहे हैं और यह लोग हमारे शमशान को खोद कर हमें चैन से मरने भी नहीं दे रहे हैं। हम इन माफियाओं से अब तंग आ गए हैं प्रशासन इन पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।अन्यथा हमें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा

