विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम सम्पर्क सभाओं में कहा कि पानी, बिजली और सड़क सम्पर्क से गांवो की छवि बदल रही है। गांवों का कायाकल्प हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, सम्पर्क विहिन सड़क योजना और केन्द्रिय निधि सड़क योजनाओं से गांवों में सड़क सम्पर्क बढ़ाने का शुभारम्भ किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन द्वारा हर घर में नल से जल, आवास योजना द्वारा प्रत्येक निर्धन परिवार को छत, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से प्रत्येक गांव में बिजली से गांवों का शहरों के समान सभी आवश्यक सुविधाओं युक्त विकास की नींव रखी है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी एवं सांसद दिया कुमारी ने बोरज में उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया और जनसभा को संबोधित किया। केन्द्र सरकार विकास एवं जन कल्याण योजनाओं के लिए राजस्थान को भरपूर सहायता दे रही है। केन्द्रीय योजनाओं के बल पर ही राजस्थान में विकास कार्य हो रहे हैं।
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बोरज खेड़ा में सी. सी. सड़क, भील बस्ती में सी. सी. सड़क, केरड़ी में सभा भवन, गायरी मोहल्ला में सभा भवन का लोकार्पण किया। सार्दुल खेड़ा में सभा भवन और मे खारण्डिया में सभा भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विधायक विकास निधि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक संरचनाओं के निर्माण में किया जा रहा है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रेमपुरा, पेमाखेड़ा, बोरज, बोरज खेड़ा, सार्दुल, निचली भागल आत्मा आदि गांवो का परिभ्रमण कर ग्रामवासियों के अभाव अभियोगों का संज्ञान लिया। वे क्षेत्र के शोक संतप्त परिवारों की शोक बैठकों में भी सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्ष बोरज सरपंच डिम्पल कुँवर, मुख्य अतिथि दिया कुमारी, विधायक दीप्ति जी, विशिष्ट अतिथि प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ व उपप्रधान सुरेश कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका, शैल सिंह, किशन सिंह, डूंगर सिंह, उप सरपंच हरि राम, सन्तु जाट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री ओर विधानसभा संयोजक महेन्द्र सिंह चौहान ने किया।

