Breaking News

राजसमन्द / वन्यजीव सप्ताह के दौरान किया भ्रमण

वन्यजीव सप्ताह के दौरान किया भ्रमण
Rajsamand today October 06, 2022 09:05 PM IST

वन्यजीव सप्ताह के दौरान गांधी सेवा सदन एवं लक्ष्मीपत सिंगानिया विद्यालय के लगभग 80 विद्यार्थियों ने आदर्ष ग्राम पंत्रायत पीपलान्त्री का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान पद्मश्री श्री श्याम सुन्दर पालीवाल, पर्यापरणविद् डॉ. सतीष शर्मा सेवानिवृत, वन अधिकारी एवं पंकज शर्मा, वन्यजीव विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थीयों को पेड़-पौधों एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी।

 

यह जानकारी उप वन संरक्षक वन्यजीव राजसमन्द ने दी।

 

उन्हाने बताया कि बौखाड़ा रेंज के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मग्गा के 35 छात्रों तथा रेंज देसुरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाणेराव, राजकीय उच्च प्राथमिक सुमेर के 65 विद्यार्थीयों तथा ई.डी.सी. के सदस्यों को अभ्यारण्य कुम्भलगढ़ का भ्रमण कराया गया।

 

इसी प्रकार क्षैत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव सादड़ी द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का सूपा सादड़ी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी एवं देवीचन्द मियाचन्द बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी के 70 से अधिक विद्यार्थीयों को कुम्भलगढ़ अभयारण्य के रणकपुर वन क्षैत्र में जिप्सी सफारी करवाई गई एवं वन्यजीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

RELATED NEWS