जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने शुक्रवार जिला कलेक्टर सभागार में समस्त यूनियनों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये की बस यूनियन, टैक्सी यूनियन व ऑटों यूनियन के स्टेज कैरिज वाहन जो की जिले में संचालित होते है।जिला कलक्टर ने बताया कि आपातकालीन व्यवस्था के तहत जिला मुख्यालय कांकरोली एवं सभी स्थानों पर बसे सेनेटाईज करके खड़ी रहेगी जो की जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित की जायेगी। समस्त वाहनों का संचालन जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ही होगा। जिला परिवरहन अधिकारी अनिल पांड्ता ने बताया कि उन्हें स्वैच्छिक सहमति से 31 मार्च तक या आवश्यक होने पर अग्रिम आदेशों तक बन्द रखने का निर्णय लिया है। बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये यह सरहानीय कदम सभी यूनियनों द्वारा स्वैच्छा से लिया गया है। बैठक में जिला पुलिस अधिक्षक, भुवन भूषण जिला पुलिस उपाधीक्षक, उपखण्ड अधिकारी,सुशील कुमार,, जिला परिवहन अधिकारी अनिल पाण्ड्या एवं कांकरोली, नाथद्वारा बस, ऑटो, टैक्सी युनियन के अध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद थे।

