Breaking News

राजसमन्द / स्वयं सेवक दीवारों पर नारा लेखन के जरिये दे रहे जागरूकता संदेश

स्वयं सेवक दीवारों पर नारा लेखन के जरिये दे रहे जागरूकता संदेश
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora June 01, 2020 09:25 PM IST

 

      राजसमंद 1 जून/ नेहरू युवा केन्द्र, राजसमंद द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के देवगढ, रेलमगरा, कुम्भलगढ, भीम, राजसमंद एवं खमनोर में केन्द्र से जुड़े हुए ग्रामीण युवा मण्डलों  व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये दीवारों पर नारा लेखन के माध्यम से लोगो ंमें जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

      नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक पवन घोसलिया ने बताया कि केन्द्र के स्वयंसेवक भगवती लाल भील, प्रवीण खटीक, महेन्द्रसिंह, प्रकाश सालवी, धर्मेश खटीक, दुर्गा माली, ममता खटीक एवं जितेन्द्र सिंह द्वारा जिले के विभिन्न गावों में नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस की पालना करने, सेनेटाईजर का उपयोग करने, समय-समय पर हाथ धोने, कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने, कोरोना से लडना है, बीमारों से नहीं जैसे नारे लेखन का कार्य कर लोगों को महामारी से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

      केरियर महिला मण्डल, देवगढ़ की महिला स्वयंसवेकों द्वारा देवगढ़ में बाजार, सामुदायिक भवन, विभिन्न मोहल्लों, हॉस्पीटल की दीवारों, गावों के प्रवेश द्वार, स्वयंसेवक भगवती लाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुंचौली (कुम्भलगढ) में पंचायत भवन के सामने, गली मोहल्लों की दीवारो पर, मुख्य बस स्टेण्ड पर, गांव के प्रवेश वाले स्थानो, स्वयंसेवक प्रवीण खटीक द्वारा श्री जी स्पोर्ट्स नवयुवक मण्डल, कुरज के सहयोग से ग्राम पंचायत कुरज के राजस्व गावों में  नारा लेखन एवं स्वयंसेवक जितेन्द्रसिंह द्वारा धोईदा बस स्टेण्ड, चन्द्रदीप कॉलोनी, महेश नगर, सोमनाथ चौराहा पर दीवार लेखन के कार्य किये गये हैं। स्वामी विवेकांनद युवा मण्डल, केलवा के अध्यक्ष लालूराम तेली द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के द्वारा लोगों में जागरूकता लायी जा रही है।

RELATED NEWS