Breaking News

राजसमन्द / भीम-देवगढ़ की 54 ग्राम पंचायतों के लिये 266 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान, दलों की हुई रवानगी

भीम-देवगढ़ की 54 ग्राम पंचायतों के लिये  266 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान, दलों की हुई रवानगी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 22, 2020 09:50 PM IST

प्रथम चरण का मतदान सोमवार को

प्रथम चरण के अधिकारियों एवं कार्मिकों को अन्तिम प्रशिक्षण

चुनाव कार्मिक कोरोना से सावधानी रखते हुए,

चुनाव कार्य जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न करायें

-पर्यवेक्षक राजेन्द्र भट्ट

प्रथम चरण के लिये मतदान की सभी व्यवस्थायें चाक-चौबन्द,

उत्साह से करें मतदान,

कोरोना से महामारी से रहें सावधान

-जिला निर्वाचन अधिकारी पोसवाल

भीम-देवगढ़ की 54 ग्राम पंचायतों के लिये

266 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान, दलों की हुई रवानगी

    राजसमन्द 22 नवम्बर। चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि इस बार चुनाव में चुनाव कार्य तो जिम्मेदारी के साथ तो करवाना ही है, इसके साथ ही कोरोना महामारी से सर्तकता व सावधानी भी रखनी है। इसके साथ ही आयोग द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना करते हुए निर्वाचन कार्य सम्पन्न करवाने है।

    पर्यवेक्षक राजेन्द्र भट्ट आज रविवार को जिले के राजकीय पालिटेििक्नक महाविद्यालय में  जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सदस्यों के चनुाव के लिये भीम व देवगढ़ के प्रथम चरण में होने वाले प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों को  अन्तिम प्रशिक्षण में सम्बोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में निर्वाचन कार्य के साथ मास्क, सेनीटाईजर, व्यक्तिशः दूरी आदि का ध्यान रखते हुए कार्य करना है, इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया, बूथ, ईवीएम  आदि के बारे में विस्तार से निर्देश व जानकारी दी।

    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि सभी कार्मिक निर्वाचन कार्य के साथ कोरोना महामारी की गाईडलाईन की पालना करते हुए सजगता व सतर्कता के साथ कार्य करें व स्वयं का ध्यान रखें। इसके साथ ही मतदान करने वाले नागरिकों को भी इसके लिये सजग रखें व स्ंवय भी रहें। उन्होंने इस अवसर पर निर्वाचन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया व कार्मिकों को दिये जाने वाले सेनीटाईजर आदि का अवलोकन किया व आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोमवार को होने वाले मतदान के लिये सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी है व सभी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर लें एवं उत्साह से करें मतदान।

    इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने प्रशिक्षण के बारे में व चुनाव कार्यों के बारें में बूथ, मतदान, ईवीएम मशीनों आदि के बारे में किस प्रकार कार्य सम्पन्न करवाना है, इसके बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

    प्रशिक्षण के दौरान सी.ओ. मन्दिर मंडल व प्रभारी जितेन्द्र ओझा ने प्रशिक्षण के बारे में पीठासीन अधिकारियों, पीओ,  बूथ, मतदान केन्द्र, कोरोना महामारी के दौरान सावधानी बतरने, मास्क, सेनीटाईजर, दूरी, हैण्डगलब्ज के प्रयोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता ने भी प्रशिक्षणार्थियों को चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

    इस अवसर अतिरिक्त जिला पुलिस अधिक्षक राजेश गुप्ता ने कानून व्यवस्था, मतदान केन्द्रों की सुरक्षा आदि के बारे में, किस प्रकार से व्यवस्थायें रहेगी, इस पर प्रकाश डाला।

निर्वाचन व्यवस्थाएं, सभी तैयारियां पूरी-कोविड से बचाव के लिये विशेष सतर्कता

    इस बार के चुनाव में कोरोना महामारी को देखते हुए मतदान दलों को मास्क, सेनीटाईजर, हैण्डगलब्ज की व्यवस्था, पीठासीन अधिकारियों, पीओ, बूथ, मतदान केन्द्र, कोरोना महामारी के दौरान सावधानी बतरने, दूरी, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा दलों, कार्मिकों की तैनाती, बूथ व मतदान केन्द्रों आदि समस्त निर्वाचन सम्बन्धी व्यवस्थायें पूरी कर ली गयी है।

मतदान दलों की रवानगी

    दोनों क्षेत्रों के लिये मतदान दल प्रशिक्षण के बाद अपने अपने क्षेत्रों के लिये प्रस्थान कर गये। दोनों क्षेत्रों के प्रथम चरण के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रातः 8 बजे एवं 11 बजे के अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान क्षेत्रों के लिये प्रस्थान कर गये।

भीम-देवगढ  प्रथम चरण-आंकड़ों की दृष्टि से

    भीम-देवगढ़ के कुल 31 वार्ड़ों के कुल 54 ग्राम पंचायतों के 266 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। दोनों क्षेत्र की कुल एक लाख अस्सी हजार आठ सौ चालीस (1,80,840) मतदाता मतदान करेंगे।

    जिसमें भीम के 16 वार्ड के 34 ग्राम पंचायतों के कुल 165 मतदान बूथों पर एक लाख छब्बीस हजार आठ सौ अस्सी (126880) मतदाता व देवगढ़ के 15 वार्ड के लिये 20 ग्राम पंचायतों के 101 मतदान बूथों पर कुल तेहत्तर हजार नौ सौ साठ (73,960) मतदाता मत डालेंगे।

मतदान का समय

    दोनों जगहों पर होने वाले चुनावों के लिये मतदान का समय सुबह 7.30 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।

    इस अवसर पर सम्बधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, दिनेश श्रीमाली व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

RELATED NEWS