राजसमन्द : भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी में राजसमन्द की लोकप्रिय सांसद दिया कुमारी के दूसरी बार प्रदेश महामंत्री बनने पर
राजसमन्द में खुशी की लहर छा गई । भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बाहरठ , पूर्व सिचाई मंत्री व कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ , जिला प्रमुख रतनी देवी जाट , पूर्व जिला महामंत्री महेश पालीवाल , जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका , कोषाध्यक्ष मनोज पारीक , जिला मंत्री प्रदीप खत्री , हेमन्त पालीवाल, विधानसभा मीडिया संयोजक नर्बदा शंकर पालीवाल , ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जवाहर लाल जाट , सुरेश जोशी, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, प्रवीण नंदवाना, धीरज पुरोहित, कमलेश कोठारी, विनोद जोशी, भैरू नंदवाना, विकास पालीवाल, अयन जोशी सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृव का आभार जताया एवं प्रदेश कार्यकरिणी में मनोनीत सभी पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

