Breaking News

राजसमन्द / तेज बारिश से मौसम सुहावना तेज गर्मी से आंशिक राहत महसूस

तेज बारिश से मौसम सुहावना तेज गर्मी से आंशिक राहत महसूस
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi May 04, 2020 08:08 PM IST

राजसमंद जिला मुख्यालय सहित जिल के अन्य भागों मे तेज धूप और तपती गर्मी के बीच दोपहर मे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गयी जो करीब एक घण्टे चली। कांकरोली,राजनगर,कुंभलगढ,आमेट,रेलमगरा मे बारिश की सूचना है। तेज हवाओं ने लोगों के घरों के छप्पर उडा दिये तो कुछ स्थानों पर पेड भी गिर गये। जिससे कुछ देर के लिये एतिहातन विद्युत आपूर्ति को रोकना पडा। इन हवाओं से खेतो मे रखा खाखला उड गया। जो वर्षभर मवेशियों के खाने के काम आता है। वहीं कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने तेज गर्मी से आंशिक राहत महसूस की। लेकिन धूप निकलते ही उमस शुरु हो गयी। 

RELATED NEWS