Breaking News

राजसमन्द / कहां किया काश्तकार ने खरीफ की फसल की हंकाई और बुवाई के लिये अनोखा तरीका ईजाद पढ़े पूरी रिपोर्ट राजसमंद टुडे के साथ

कहां किया काश्तकार ने खरीफ की फसल की हंकाई और बुवाई के लिये अनोखा तरीका ईजाद  पढ़े पूरी रिपोर्ट राजसमंद टुडे के साथ
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi May 12, 2020 07:58 PM IST

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के तहत लाक डाउन मे सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना जरुरी है। लेकिन खेती का कार्य भी जरुरी है ऐसे मे राजसमंद के एक काश्तकार ने खरीफ की फसल की हंकाई और बुवाई के लिये अनोखा तरीका ईजाद किया है जिसमे अकेला आदमी टैक्टर से हंकाई करने के साथ ही बुवाई का काम भी कर पायेगा। खेतों मे इस काम के लिये आमतौर पर तीन लोगों की आवश्यक्ता होती है लेकिन झौर गांव के रहने वाले गोपीलाल ने ट्रेक्टर की रैस सेटकर उसके साथ चलते हुए बीजों की बुवाई शुरु कर दी है। जिससे खेत पर अधिक भीड भी नही हो और आराम से काम हो जाये। खेत मे बिना चालक के टैक्टर चलता देख हर कोई दांतो तले उंगलियां दबा रहा है। ग्रामीण लोगों के लिये ऐसा नजारा किसी चमत्कार से कम नही है जबकि यह जुगाड की तकनीक है।

RELATED NEWS