Breaking News

राजसमन्द / हर हाल में विजय पाकर रहेंगे। राजसमंद ने ठाना है कोरना को भगाना है पुलिस अधिकारियों ने दिया संदेश

हर हाल में विजय पाकर रहेंगे।    राजसमंद ने ठाना है कोरना को भगाना है  पुलिस अधिकारियों ने दिया संदेश
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora June 27, 2020 09:09 PM IST

राजसमन्द 27 जून। जिले में कोरोना महामारी जागरुकता अभियान के तहत जिले में पुलिस विभाग द्वारा मुखर्जी चैराहा से जलचक्की चैराहा तक आमजन को जागरुक करते हुए रैली निकाली गई व अन्त में पुलिस विभाग के जवानों को कांकरोली थानाधिकारी टीना सोलंकी ने शपथ दिलवाई।जिले में शनिवार को कोरोना का रुप धरे व्यक्ति ने आमजन को कोरोना के प्रति जागरुक करते हुए पुलिस जवानों के साथ रैली में हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में निकाली गई रैली को कांकरोली थानाधिकारी टीना सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में आने.जाने वाले वाहन सवारियोंए यात्रियोंए दुकानदारोंए को कोरोनावायरस से बचने का संदेश देते हुए 150 से भी अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। रैली के दौरान सभी पुलिसकर्मी हाथों में बैनरए स्लोगनए लिए तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए कदमताल कर रहे थे। रैली के दौरान साबुन से हाथ धोने की प्रक्रियाए दो गज दूरी की पालना के साथ जागरुक नागरिक होने के कर्तव्य बताये। रैली में कांकरोली थानाए महिला थाना का पूरा स्टाफए घुड़सवारए महिला सिग्मा कमांडो पेट्रोलिंग गार्डए पुलिस लाइन के जवानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान असंगठित मजदूर यूनियन के उदयपुर संभाग के सचिव कांता मालीए साथी पूजा एवं सहयोगी सेवा संस्था के रीता पालीवाल जिला स्वीप काॅडिनेटर रामप्रकाश शर्मा  उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कोरोना से बचाव की शपथ दिलाई गई।

RELATED NEWS