Breaking News

राजसमन्द / जनधन की महिला खाताधारकों को मिलेंगे 500 रुपये

जनधन की महिला खाताधारकों को मिलेंगे 500 रुपये
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 02, 2020 08:44 PM IST

 

    राजसमन्द 2 मई ।  कोरोना संक्रमण के दौरान महिलाओं के जनधन बैंक खातों में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत मई माह के 500 रुपये की राशि जमा करायी जाएगी।

    लीड बैंक के प्रबंधक प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत महिला खाताधारकों को मई माह की सहायता राशि 500 रुपये उनके बैंक खातों में जमा करवा दिया जाना प्रस्तावित हैं। जिसके लिये माह में दिन तय किये गये हैं। जिससे व्यवस्थाएं ना बिगड़े एवं महिलाएं अपने खातों से सहायता राशि निकाल सके।

कब- कब मिलेंगी सहायता राश

    बैंक प्रबंधक ने बताया कि खाताधारक खाता संख्या एवं दिनांक के अनुसार बैंक, एटीएम, बीसी, पोस्ट पेमेण्ट अभिकर्ता से एईपीएस द्वारा भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। जिनकी खाता संख्या का अंतिम अंक 0 या 1 है वे दिनांक 4 मई को, जिनका 2 या 3 है, वे 5 मई को, जिनका 4 या 5 है, वे 6 मई को, जिनका 6 या 7 है, वे 8 मई को व जिनकी खाता संख्या का आखिरी अंक 8 या 9 है वे 11 मई को भुगतान प्राप्त कर सकेंगे।

क्या - क्या रखनी होगी सावधानियां

    उन्होंने बताया कि खाताधारकों के खातों में जमा हुई राशि खाताधारक की अनुमति के बिना कोई और व्यक्ति नहीं निकाल सकेगा एवं रााशि जब चाहो तब निकाल सकोगें। भुगतान प्राप्त करते समय उचित दूरी बनाए रखने, मुंह पर मास्क लगाने के साथ सेनेटाईजेशन एवं नियमाें का पालन करने के लिये कहा। उन्हाेंने अपील कि की बैंक में अथवा बीसी केन्द्र पर अनावश्यक भीड़ नहीं करें।

RELATED NEWS