महिलाओं की वित्तीय साक्षरता देश के भाग्य में बदलाव ला सकती है : पालीवाल
देवगढ़ : वोडाफोन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सीएससी इंडिया विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर भावना पालीवाल की डिजिटल वेन द्वारा पिछले 2 वर्षो से वित्तीय साक्षरता के प्रति राजसमन्द जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रो में जादू गिन्नी का वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत गली गली गाँव गाँव जाकर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । प्रशिक्षण में महिलाओ को वित्तीय साक्षरता के तहत आय, व्यय, बचत, कर्ज, बैंकिंग, वित्तीय नियोजन, वित्तीय निवेश, मोबाइल बैंकिंग, बीमा, एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाती है वही प्रशिक्षण ले रही महिलाओ को यह भी बताया गया कि कैसे आप वित्तीय डायरी की सहायता से व्यय का विश्लेषण कर अपनी खर्चो को कम कर बचत कर सकते है और बचत को कहां किस प्रकार निवेश करना चाहिये ताकि पैसे से पैसा बना सकते हैं ।

डिजिटल वेन द्वारा जिले के देवगढ़, भीम, आमेट, राजसमन्द, कुम्भलगढ़, खमनोर सहित 300 से अधिक गाँवों में वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है । वीएलई भावना पालीवाल ने बताया की वित्तीय सेवाओं के बारे में महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित करना, उनमें आरंभ में ही वित्तीय निवेश के अनुशासन की भावना का संचार करना न केवल उन्हें बेहतर ढंग से घर चलाने में सक्षम बनायेगा बल्कि इससे हमारे देश के भाग्य में बदलाव लाने में भी मदद मिलेगी। वेन द्वारा विशेष तोर पर ग्रामीण एसएचजी समूह की महिलाओ को और ग्रामीणों को यह बताया जाता है की लुभावनी योजनाओं से भ्रमित होकर फर्जी कंपनियों के चक्कर में न फंसे और ठगी के शिकार होने से बचें। लोग सरकारी बैंकों में लेनदेन करके अपनी गाढ़ी खून पसीने की कमाई का सही निवेश करें और ज्यादा लाभ तथा सुरक्षा हासिल करें।

