Breaking News

राजसमन्द / फोरलेन के ब्लेक स्पॉट पर शीघ्र कार्य शुरू होगा- सांसद दीया कुमारी

फोरलेन के ब्लेक स्पॉट पर शीघ्र कार्य शुरू होगा-  सांसद दीया कुमारी
Rajsamand today ✍️✍️ September 29, 2022 07:38 PM IST
 
लाल बाग और नाथूवास दुर्घटनाक्षेत्र में बनेंगे अंडरपास
 
गोमती-उदयपुर खंड के एक दर्जन ब्लेक स्पॉट सूची पर सांसद ने लिया प्रसंज्ञान
 
राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय ने  एल-1 ठेकेदार को जारी किया ठेका
 
राजसमन्द। सांसद दीया कुमारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के गोमती चौराहा-उदयपुर खंड के फोर लेन पर 12 ब्लैक स्पॉट के सुधार के लिए दीर्घकालीन उपायों को अमल में लाने की कवायद पर खुशी व्यक्त की है। सांसद ने कहा कि सड़कों सुधार के बाद  दुर्घटनाओं में कमी आएगी जिससे आवागमन करने वालों को राहत मिलेगी। 
सांसद ने कहा कि यह कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एल-1 ठेकेदार को दिया गया है जो जल्दी शुरू हो जाएगा। 
 
सांसद दीया कुमारी द्वारा लगभग एक दर्जन शिकायतों पर प्रसंज्ञान लिया गया जिसमें राजसमंद से लाल बाग और अमरख महादेव से अम्बेरी पुलिया तक लगभग 30.50 किमी के लिए आरसीसी ड्रेन के साथ 7.0 मीटर चौड़ाई की सर्विस रोड़, 5 स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), पिपरड़ा चुंगी नाका, गुंजोल, देवथडी मोड़, पसुंद नाका, केलवा थाने के सामने, संपूर्ण परियोजना पर एंटी ग्लेयर स्क्रीन का प्रावधान, नाथूवास में वाहन अंडरपास (1X12.5m), लाल बाग में वाहन अंडरपास (2X12.5m), शेल्टर लेन का निर्माण, ब्लैक स्पॉट स्थानों पर सड़क सुरक्षा संकेत, अमरख महादेव से अम्बेरी पुलिया तक पुन: संरेखण और वक्र सुधार के कार्य शीघ्र शुरू होने की बात कही है। 

RELATED NEWS