Breaking News

राजसमन्द / काम नहीं कर्तव्य समझे कार्यकर्ता :- एबीवीपी

काम नहीं कर्तव्य समझे कार्यकर्ता :- एबीवीपी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora January 06, 2021 10:31 PM IST

 

वीरेंद्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

 

राजसमंद:- अखिल भारतीय परिषद राजसमंद की जिला बैठक चौमुखा महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जिला सयोंजक किशन गुर्जर, विभाग संग़ठन मंत्री वीरेंद्र सिंह, प्रान्त सह मंत्री ललित खिंची ने बैठक में संग़ठन की कार्य रचना पर चर्चा की। बैठक में कहा कि परिषद के कार्यकर्ताओं को काम नही कर्तव्य समझ कर समाज के लिए काम करना चाइये। बैठक आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। चित्तौड़ प्रान्त का 56 वें प्रान्त अधिवेशन इस वर्ष भवानी मंडी में 13 जनवरी 2021 को आयोजित होगा। जिला सह सयोंजक भगवत सिंह चारण ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में विभाग संग़ठन मंत्री वीरेंद्र सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद प्रथम बार राजसमंद आने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला सयोंजक किशन गुर्जर, सह सयोंजक भगवत सिंह, पूजा पालीवाल, विभाग एसएफ़एस कन्हैया लाल कुमावत, जिला छात्रा प्रमुख साक्षी श्रीमाली, स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प सयोंजक नीलेश पालीवाल, स्टूडेंट फ़ॉर डेवलोपमेन्ट सयोंजक ललित कुमावत, जिला छात्रावास प्रमुख देवेश पालीवाल, विक्रम सिंह, शिव प्रकाश साँखला, जयेश पालीवाल, गोपाल कुमावत, मंगल सिंह, गणपत सिंह, लीलाधर गुर्जर, निखिल सोनी, अनुराग यादव, राकेश पालीवाल, पवन शर्मा सहित कई छात्र व छात्रा कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

RELATED NEWS